कक्षा 12 · समष्टि अर्थशास्त्र इकाई 5 — सरकारी बजट · NCERT Solutions · हिंदी माध्यम 📊 इकाई परिचय इस इकाई में सरकारी बजट के अर्थ, प्रकार (संतुलित, घाटे का, आधिक्य का), राजस्व प्राप्तियाँ (कर एवं गैर-कर), पूंजीगत प्राप्तियाँ, राजस्व व्यय, पूंजीगत व्यय, राजकोषीय घाटा, राजस्व घाटा, प्राथमिक घाटा, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर, तथा बजट के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया गया है। प्रश्न एवं उत्तर 1 बजट से आप क्या समझते हैं। ✦ उत्तर बजट एक वित्तीय वर्ष (भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक) में सरकार की अनुमानित आय तथा व्यय का विवरण होता है। बजट एक विस्तृत आर्थिक विवरण है जिसमें सरकार की एक वित्तीय वर्ष की आय और व्यय का ब्यौरा होता है। 2 सरकारी बजट की परिभाषा दीजिए। ✦ उत्तर रेने स्टोर्न के अनुसार: "बजट एक ऐसा प्रपत्र है जिसमें सार्वजनिक आय व सार्वजनिक व्यय की एक स्वीकृति योजना होती है।" 3 संतुलित बजट की परिभाषा दीजिए। ✦ उत्तर संतुलित बजट वह बजट है जिसमें सरकार की आय तथा व्यय दोनों बराबर होते हैं। संतुलित बजट = सरकार की आय = सरकार का व्यय। संतुलित बजट का आर्थिक क्रियाओं के स्तर पर कोई प्र...
Comments
Post a Comment